Rewa News : दीवार गिरने से चार स्कूली बच्चों की मौत, कई बच्चे घायल, बचाव कार्य जारी, कमलनाथ ने जताया दुःख

कहा जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी इसलिए गिर पड़ी, दीवार गिरने से कई बच्चे उसमें दब गए , जब तक बच्चों की बाहर निकाला जाता तब तक चार बच्चों की मौत हो गई , घटना में एक महिला की मौत की भी खबर आ रही है।
collapse of school wall

Rewa News : बारिश के चलते रीवा जिले के ग्राम गढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया, यहाँ संचालित एक प्राइवेट स्कूल के पास की दीवार गिर जाने से उसमें दबकर चार बच्चों की मौत हो गई, वहीं कई बच्चे घायल हो गए, बच्चों को आसपास के लोगों ने बाहर निकाला, सूचना पर बचाव दल पहुंचा और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर दुःख जताया है।

दीवार गिरी, चपेट में आये कई बच्चे घायल, चार की मौत 

जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब स्कूल की छुट्टी हुई और बच्चे घर की तरफ जा रहे थे तभी अचानक बाउंड्री वाल भरभरा कर गिर पड़ी, कहा जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी इसलिए गिर पड़ी, दीवार गिरने से कई बच्चे उसमें दब गए , जब तक बच्चों की बाहर निकाला जाता तब तक चार बच्चों की मौत हो गई , घटना में एक महिला के भी दबने की खबर है।

घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती 

उधर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े , प्रशासन को सूचित किया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव भेजा गया जहाँ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं , लोगों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है मृतकों में अंशिका गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता मान्या गुप्ता और अनुज प्रजापति नामक छात्र छात्राओं के नाम शामिल हैं वहीं रक्षा गुप्ता नाम की छात्रा और रानी प्रजापति नामक महिला की हालत गंभीर है। आईजी डॉ महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि चार बच्चों की मौत की पुष्टि डॉक्टर्स ने की है वहीं एक महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल है जिसे संजय गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जताया दुःख 

उधर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना पर दुःख जताया है, उन्होंने X पर लिखा – रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की दीवार गिरने से चार मासूम बच्चों की मौत और कई बच्चों के घायल होने की दुखद खबर है। मैं इस हृदय विदारक घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

[dgv_vimeo_video id=”994466828″]

[dgv_vimeo_video id=”994466419″]

[dgv_vimeo_video id=”994466691″]

रीवा से सविता शर्मा की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews