Rewa News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान का शटर तोड़कर हजारों की चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार

arrest

Rewa News : मध्य प्रदेश की रीवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस ने मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर हजारों की चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से कैश भी बरामद हुए हैं। जिनके खिलाफ अपराध क्रमांक 441/2023 आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, दोनों से पुछताछ की जा रही है। आइए विस्तार से जानें…

गडरिया मोड़ का मामला

दरअसल, मामला गडरिया मोड़ का है। जब 23 जून को फरियादी अमन शुक्ला ने नेहरू नगर ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अज्ञात चोरों ने दुकान में रखी नगद और एयर फोन चुरा लिए। वहीं, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तुषार पटेल को उस रात दुकान के पास देखा गया था। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे अभिरक्षा में ली और उससे पुछताछ की गई। इस दौरान उसने बताया कि बीते 22 जून क रात वो अपने दोस्त रवि शंकर प्रजापति के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews