रीवा पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिलाओं से करता था ठगी

जीआरपी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद टीम का गठन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से मंगलसूत्र सहित ज्वेलरी जब्त किया गया है।
Rewa News

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो ट्रेन में सफर करने वाली अकेली महिलाओं से ठगी किया करता था। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी इससे पहले 7 साल की सजा काट चुका है। जेल से बाहर आने के बाद उसने अपने काम को फिर से अंजाम दिया और एक बार फिर पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

नशीली दवा देकर करता था चोरी

रीवा रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राजेश अरोरा के रूप में की गई है जो कि न्यू कबी नगर गाजियाबाद का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से रेलवे में सफर करने वाले अकेली महिलाओं को नशीली दवा देने के बाद उनका सामान चोरी किया करता था। बता दें कि वह सबसे पहले महिलाओं को अपने झांसे में लेकर चाय पिलाने के बहाने उन्हें नशीली दवा दिया करता था। फिर जब वह बेहोश हो जाती थी, तब वह उनका सामान लेकर वहां से फरार हो जाता था।

ऐसे मामला आया सामने

दरअसल, यह मामला भी तब सामने आया जब 12 अक्टूबर को 2 महिलाएं बिलासपुर से ट्रेन में सवार होकर रीवा आ रही थी। तभी आरोपी ने घटना को अंजाम देते हुए कहा कि कटनी स्टेशन में उसकी जान पहचान है। इसके साथ ही उसने सतना स्टेशन में कड़क चाय पिलाने की बात कही। सतना आने के बाद वहां उसने चाय में नशीली दवाई मिलाई, फिर महिलाओं को पिलाया। जब दवाओं के असर से महिलाएं बेहोश हो गई, तब आरोपी उनका मंगलसूत्र और नगद राशि लेकर फरार हो गया।

पूछताछ जारी

मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। जीआरपी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद टीम का गठन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से मंगलसूत्र सहित ज्वेलरी जब्त किया गया है। जिसकी कीमत करीब 97 हजार रुपए बताई जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews