रीवा पुलिस ने की कार्रवाई, ओवरब्रिज पर स्टंट करने वाले युवक को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक की इंस्टा आईडी राहुल रॉक्स रीवा के नाम से है। जिस पर युवक ने 3 महीने पहले बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाया था।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओवरब्रिज पर स्टंटबाजी करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 3 महीने पुरानी बताई जा रही है जोकि शनिवार तक काफी ज्यादा वायरल हो गई थी। जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल, युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आइए जानते हैं विस्तार से पूरा मामला…

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक की इंस्टा आईडी राहुल रॉक्स रीवा के नाम से है। जिस पर युवक ने 3 महीने पहले बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाया था और इसके कैप्शन में उसने रीवा का बॉस भी लिखा था। बता दें कि इस आईडी में कुल 2,311 फॉलोअर्स है और इसमें अब तक 313 पोस्ट भी डाले जा चुके हैं। वहीं, वीडियो में रितिका तिवारी के नाम से मध्य प्रदेश पुलिस और रीवा पुलिस को टैग करते हुए कमेंट भी किया गया था। जिसके बाद इसपर कड़ा एक्शन लिया गया।

मामला दर्ज

पुलिस ने युवक की पहचान राहुल साकेत के रूप में की गई है, जिसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है जोकि कन्नोजा थाना का निवासी है। फिलहाल, पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews