
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां 710 शीशी कोरेक्स जब्त किया गया है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी नेशनल हाईवे 30 पर संबंधित लग्जरी कार में अवैध नशीली कफ सिरप का परिवहन किया जा रहा है। जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया।
तीन लोग गिरफ्तार
जिसके बाद हाईवे में घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने रोक कर तलाशी ली। जिसमें से 6 पेटी मिली। खोलने पर 710 नग नशीली कफ सिरप बरामद की गई। जिसकी कीमत बाजार में 1 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही, मौकास्थल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पुछताछ की जा रही है।
सभी से पुछताछ जारी
निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि, तस्करी यूपी के प्रयागराज से मध्यप्रदेश के शहडोल खेप लेकर जा रहे थे। इस दौरान दीपक कुमार तिवारी, अभिषेक सिंह, इसराइल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, सभी से पुछताछ जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

