
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Rewa News: देशभर में IPL की बड़ी धूम देखी जा रही है। जहां खिलाड़ियों द्वारा स्टेडियम में छक्के-चौके की बारिश की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ सटोरियों के द्वारा बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टा का कारोबार किया जा रहा है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रशासन ने ऑनलाइन सट्टे का कारोबार चला रहे आरोपी का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में नोटों को बरामद किया है।
पुलिस ने एक सटोरिये को किया गिरफ्तार
पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके की पधमधर कॉलोनी का है। जहां रीवा पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक मकान में IPL मैच को लेकर ऑनलाइन सट्टा का कारोबार किया जा रहा है। वहीं जानकारी के आधार पुलिस ने मकान पर छापा मारा तो हर बॉल पर ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार कर लिया, जिसका नाम छम्मन सिंधी बताया जा रहा है। वहीं पैसा इतना ज्यादा मात्रा में था कि पुलिस को पैसे गिनने के लिए मशीन भी मंगवानी पड़ी।
1 करोड़ से ज्यादा रुपए बरामद
पुलिस ने इस दौरान 1 करोड़ 29 लाख रुपए बरामद किया। इसके अलावा पुलिस को सट्टा में इस्तेमाल होने वाले सामान भी मिले, जिसे तुरंत पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही पुलिस को दो बड़े बैगों में पैसों को रखकर ले जाना पड़ा। वहीं पकड़े गए सटोरिये से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस ये भी अंदेशा लगा रही है कि पकड़े गए आरोपी के और भी कई शहरों में लिंक हो सकते हैं।
