रीवा में सड़कों की हालत खराब, रहवासियों ने किया चक्काजाम

स्थानीय लोगों का कहना है कि वह काफी समय से इस परेशानी से जुझ रहे हैं। वह धूल और कीचड़ पर चलने को मजबूर हैं। इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत भी की है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई।
Kharab Road Sadak

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब खराब सड़कों को लेकर रहवासियों ने आज चक्काजाम किया है। इसकी जानकारी लगते ही नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगामी 10 दिनों में सड़क बनाने का आश्वासन दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वह काफी समय से इस परेशानी से जुझ रहे हैं। वह धूल और कीचड़ पर चलने को मजबूर हैं। इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत भी की है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई।

रहवासियों ने किया चक्काजाम

इसलिए मजबूर होकर आज उन्हें चक्काजाम करना पड़ा है। बारिश के दिनों में बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण इसमें जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस कारण उन्हें आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फिलहाल, बारिश का मौसम तो अब निकल चुका है, लेकिन अभी भी खराब सड़क से आवागमन करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले 1 साल से परेशान हैं।

नगर निगम ने दिया आश्वासन

मामले को लेकर स्थानीय निवासी अशोक मालानी ने बताया कि नगर निगम सहित कलेक्टर को बहुत बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं, नगर निगम कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही लोगों की समस्याएं सुनी गई है। साथ ही इसके निराकरण का भी आश्वासन दिया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews