Rewa News: रीवा में सर्राफा व्यपारी से लूट, मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।
Rewa News: रीवा में सर्राफा व्यपारी से लूट, मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

Rewa News : मध्य प्रदेश की रीवा जिले में अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। दरअसल, यहां बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन-फानन में पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। वहीं, पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आभूषण लेकर फरार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी मंगलेश्वर सोनी तनिष्क ज्वेलरी के नाम से दुकान चलते हैं जोकि सोमवार की रात दुकान बंद करके वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान बदमाश उनका पीछा करते हुए आए और उनपर हमला कर दिया। इसके बाद वहां से आभूषण लेकर फरार हो गए। मामले को लेकर पीड़ित व्यापारी का कहना है कि बदमाश द्वारा चुराए गए आभूषण की कीमत करीब 10 लाख रुपए से भी अधिक है। बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट करने के साथ ही मारपीट भी की। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल, उनका संजय गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

CSP ने दी ये जानकारी

इधर, CSP रितु उपाध्याय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद पूरे शहर में समेत बॉर्डर इलाकों में चेकिंग तेज कर दी गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews