रीवा में एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, हादसे में 1 की मौत, एक घायल

MP News, accident

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, रीवा-प्रयागराज मार्ग में ट्रक ने पीछे से सफारी कार को टक्कर मार दी, जिसमें चालक समेत एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौकास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में युवक की मौत के बाद शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया था। जिसका आज पुलिस द्वारा पोस्टपार्टम करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और घटना में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक आरके गायकवाड़ ने बताया कि 23 और 24 नवंबर की रात अपने सफारी वाहन से कहीं जा रहे थे लेकिन तभी  बुधवार की शाम 4 बजे से रेत लेकर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गए। जिसमें एक की मौत हो गई और एक घायल हो गई।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews