रीवा के संजय गांधी अस्पताल में अवैध वसूली का मामला, मरीज के परिजन ने किया हंगामा

रीवा का संजय गांधी अस्पताल एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां मरीज और पार्किंग कर्मचारियों के बीच बहस हो गई, जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। फिलहाल, अधिकारियों ने जांच की बात कही है।
Sanjay Gandhi Hospital Rewa

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा से खबर सामने आई है, जब संजय गांधी अस्पताल में साइकिल खड़ी करने को लेकर बवाल हो गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह मामला अवैध वसूली से जुड़ा हुआ है। फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन ने मामले में जांच-पड़ताल की बात कही है। आइए जानते हैं विस्तार से पूरा मामला…

जानें पूरा मामला

जब मरीज का परिजन साइकिल से अस्पताल पहुंचा और पार्किंग में साइकिल खड़ी की, तब पार्किंग का कर्मचारी युवक से पैसे लेने पहुंच गया। युवक द्वारा पैसे देने के बाद पर्ची की मांग की गई, लेकिन कर्मचारी ने पर्ची देने से मना कर दिया। तब युवक ने हंगामा करते हुए पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और इस पर आपत्ति भी जताई।

मामले की होगी जांच जारी

युवक प्रशांत तिवारी ने बताया कि सूर्यभान उपाध्याय संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। लगातार कई दिनों से उनका इलाज जारी है। ऐसे में उन्हें देखने के लिए परिजन अस्पताल आते रहते हैं, लेकिन पार्किंग में कार्यरत कर्मचारी पैसे लेने के बावजूद पर्ची नहीं दे रहे हैं। ऐसे में यदि चोरी हो जाए, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? फिलहाल, अस्पताल के अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews