Hindi News

रीवा में बदमाशों का आतंक, कॉलेज छात्र को पीटा, की हवाई फायरिंग

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर दिया गया है। जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर जांच पड़ताल के लिए भेजा गया है।
रीवा में बदमाशों का आतंक, कॉलेज छात्र को पीटा, की हवाई फायरिंग

Rewa News : मध्य प्रदेश का रीवा जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी, तो कभी डकैती जैसी वारदातें लोगों के मन में भय तो पैदा कर ही चुकी है। इसके अलावा, दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा गुंडागर्दी से लोग दहशत में हैं। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र को बदमाशों ने मिलकर पिटा।

घटना TRS कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र आयुष पाठक के साथ हुई है। मारपीट के दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। फिलहाल, छात्र ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवा दी है।

मामला दर्ज

पीड़ित छात्र आयुष पाठक ने बताया कि वह टीआरएस कॉलेज में फर्स्ट ईयर का छात्र है। जब चाय पीने के लिए वह आकृति टॉकीज के पास गया था, तभी वहां बाइक से शुभम परोहा, रवि पांडे, एसके, प्यारे सहित आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। इसके बाद उससे लगातार रुपए मांगने लगे। रुपए देने से मना करने पर उन लोगों ने पड़कर उसकी जमकर पिटाई की। किसी तरह जान बचाकर वहां से भगाने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

एडिशनल एसपी ने दी ये जानकारी

एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर दिया गया है। जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर जांच पड़ताल के लिए भेजा गया है। साथ ही यह आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।