
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहां गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत सिलपरा नगर में डूबे ऑटो चालक का शव बरामद कर लिया गया है। बता दें कि आज से पांच दिन पहले यानि 12 फरवरी की रात से जगदीश साकेत लापता था। जिसके बाद परिजनों के ढूंढने पर भी उसका पता नहीं चला था। आनन- फानन में परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी और इसके अलगे दिन यानि 13 फरवरी को उसकी ऑटो नहर के किनारे लावारिस हालत में खड़ा मिला।
मचा हड़कंप
वहीं, लगातार गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश जारी रही और आखिरकार 16 फरवरी को नहर से उसके शव को बरामद किया गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है।पांचवें दिन बरामद हो गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला को बुलाया है जो अब इस केस की गुत्थी को सुलझाने में जुटा हुआ है। इधर, परिजनों का रो- रोकर बूरा हाल हो रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

