रीवा में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, चुराए लाखों के आभूषण, घटना CCTV में कैद

मामला चिरहुला कॉलोनी का है। जब नकाबपोश बदमाश घर का ताला तोड़कर घर से बाइक और लाखों के आभूषण चुराकर वहां से भाग गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
CCTV Camera

Rewa News : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लगातार अपराधों की संख्या बढ़ती जा रही है। आए-दिन यहां चोरी-डकैती के मामले सामने आ रहे हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना रहता है। लोग घर के बाहर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। चंद घंटों के लिए भी घर पर ताला लगाकर बाहर जाना खतरे से खाली है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है। जब चोरों ने सूने मकान को अपना निशाना बनाया है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

दरअसल, मामला चिरहुला कॉलोनी का है। जब नकाबपोश बदमाश घर का ताला तोड़कर घर से बाइक और लाखों के आभूषण चुराकर वहां से भाग गया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

चुराए लाखों के आभूषण

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घर के लोग दिल्ली में रहते हैं। सूचना मिलते ही पूरा परिवार रीवा पहुंचकर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने दी थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके घर से करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।

आरोपियों की तलाश जारी

एसपी विवेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता सर्वेश गुप्ता दिल्ली में नौकरी करते हैं। जिनके घर पर ताला लगा हुआ था, जिसे तोड़कर बदमाश ने सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। जिसकी कीमत बाजार में करीब 9 लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews