Rewa News: रीवा जिले में तीन जगहों पर हुए तीन बड़े हादसे, जांच में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर

MP News, accident

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा में एक साथ तीन अलग-अलग जगहों पर घटनाएं हुई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। इसका पहला मामला मऊगंज थाने के पाड़र गांव से है। दूसरा मामला समान थाना क्षेत्र के शारदापुरम की है जबकि तीसरी बैकुंठपुर थाने के माड़ौ गांव में हुई। तीनों घटना में हुई मौत ने जिले में सनसनी फैला दी है। मामले में तीनों जगह की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

शिक्षक की हत्या या हादसा?

पहला मामला रीवा जिले के मऊगंज थाने के पाड़र गांव का है। जहां खुटहा स्कूल में पदस्थ शिक्षक प्रभु दयाल पटेल शादी समारोह में गए थे, जिनका 26 नवंबर की सुबह सड़क के किनारे शव मिला। दरअसल, वो पाड़र गांव के ही निवासी डॉ. जगजीवन लाल पटेल के घर में शादी में शामिल होने गए थे। शादी के बाद उनके बाकि साथी घर चले गए लेकिन प्रभु दयाल पटेल देर रात तक नहीं लौटे तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर उनका कुछ पता नहीं चला और सुबह उनकी मौत की घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। बता दें परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मजदूर ने अस्पताल में तोड़ा दम

दूसरा मामला समान थाना क्षेत्र के शारदापुरम की है। जहां कटनी से आए एक मजदूर गंभीर अवस्था में मिला था, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन खुन ज्यादा बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है और जहां वो कार्य करता था, जहां किराये से रहता था वहां के लोगों से पुछताछ की जा रही है।

तेज रफ्तार ने ली जान

वहीं, तीसरे मामला बैकुंठपुर थाने के माड़ौ गांव का है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत हो गई। दरअसल, घटना रीवा-सिरमौर मार्ग की है, जब 26 नवंबर को सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार बोलेरो से उसकी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही पुलिस वहां पहुंच कर 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल ले कर गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews