Rewa News: रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे बाइक सवार तीन बदमाश, महिला ने रिपोर्ट कराई दर्ज

loot

Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बदमाशों का खौफ दिन- प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में लोगों के साथ दिनदहाडे लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जिससे लोगों के मन में दहशत का मोहौल बना हुआ है। इसका एक ताजा उदाहरण हाल ही में सामने आया है। जब कुछ बदमाशों ने मिलकर दिनदहाड़े महिला के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद महिला सीधे थाने पहुंची और गोविंदगढ़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया है। वहीं, पुलिस ने शिकायत दर्ज करते ही मामले में तत्परता दिखाई और टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले को लेकर गोविंदगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता रमाबाई साकेत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए सीधी जिले के रामपुर नैकिन इलाके से तीनों बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से 1 लाख कैश समेत बाइक जब्त की गई है। फिलहाल, उनसे पुछताछ जारी है।

पैदल जा रही महिला के साथ हुई लूट

दरअसल, महिला इंडियन बैंक से निकालकर 1 लाख रुपये नगद बैग में रखी और पैदल ही वहां से अपने घर के लिए रवाना हुई। इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आए और बैग को महिला के हाथ से छीनकर फरार हो गए। इतने में महिला की चीख- पुकार सुनकर बाकि लोग भी एकत्रित हो गए लेकिन फिर भी बदमाश लूटेरे आंखों से ओझल हो गए। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews