
Rewa Crime News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां बदमाशों ने तीन बड़े लूट के मामले का खुलासा किया है। दरअसल, तीन दिन पहले समान पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ के लिए उन्होंने कोर्ट से रिमांड मांगी थी। इस दौरान तीन बड़ी अन्य लूट का खुलासा हुआ है।

तीन बड़ी लूट
दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि 26 फरवरी को उन्होंने बाइक शहडोल गेट के पास पैदल जा रही लड़की से मोबाइल छीना। जिसके बाद 1 मार्च को एक महिला के गले से सोने का लाकेट छीना। केवल इतना ही नहीं, 2 मार्च को पति के साथ स्कूटी में बैठकर जा रही महिला का झपट्टा मारकर इन लोगों ने पर्स छीन लिया।
न्यायालय में किया पेश
वहीं, पुलिस ने फिलहाल लूटे गए सामान में से सोने की 5 लॉकेट, मोबाइल और तालाब में फेंका गया महिला का बैग बरामद किया है। फिलहाल, इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 110 के तहत कार्रवाई की गई है। जिन्हें गिरफ्तार कर जेआर न्यायालय में पेश किया गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

