
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Rewa News : मध्य प्रदेश में नशे के कारोबार थमने का नाम ही नहीं ले रहे। आए किसी न किसी जिले की पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करते आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। यह आने वाले भविष्य के लिए बेहद ही गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है।
इसका एक ताजा मामला रीवा जिले के सामने आया है, यहां पुलिस में कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप की सप्लाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 1166 बोतल कफ सिरप बरामद हुई है।
सिविल लाइन का मामला
दरअसल, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र जय स्तंभ चौराहे के पास का है ।जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि क्रेटा गाड़ी से नशीली कफ सिरप का परिवहन किया जा रहा है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया और चेकिंग लगाकर क्रेटा गाड़ी से नशीली कफ सिरप बरामद की। यह कार्रवाई यहीं नहीं थमी बल्कि इसके अगले दिन एक बार फिर ठिकाने पर दबिश देकर भारी मात्रा में बोतलों को जब्त किया गया।
थाना प्रभारी ने कही ये बात
थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि मंगलवार को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायालय में पेश करते हुए आगे के कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस 5 अक्टूबर से उनकी तलाश कर रही थी। पूछतूाछ के दौरान दोनों आरोपियों ने इस बात का खुलासा किया है कि वह कबाडी मोहल्ले में उनकी सप्लाई करने वाले थे। दोनों आरोपियों की पहचान पांडे कुंदन सिंह पटेल और शुभम पांडेय के रूप में की गई है।
हो चुकी है बैठक
बता दें कि जिले में लगातार पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है, ताकि बढ़ते अपराध को रोका जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नशीली कफ सिरप की तस्करी रोकना पुलिस के लिए काफी बड़ी चुनौती बन चुकी है। तस्कर आए दिन खुले आम पुलिस को चुनौती देकर बड़े-बड़े कामों को अंजाम दे रहे हैं। इसे रोकने के लिए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। हाल ही में संसद ने अटल पार्क का लोकार्पण भी किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर के किसी भी पार्क में चले जाओ, वहां आपको कोरेक्स की बोतल देखने को मिल ही जाएगी। इसे रोकना बहुत जरूरी है। साथ ही यह आने वाले युवा वर्गों के लिए बेहद गंभीर और चिंतन का विषय है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

