
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 6 दिन पहले हुई हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी भी फरार है। दरअसल, पैसे की लेन- देन को लेकर साथियों के बीच विवाद हो गया जो कि इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोस्तों ने ही लाठी व डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी।
लौर थाना प्रभारी ने दी जानकारी
लौर थाना प्रभारी निरीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि 19 दिसंबर को 6 बजे मुस्ताक अहमद ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद इलाके में अफरा- तफरा मच गई थी। वहीं, पुलिस ने लौर थाने में मर्ग क्रमांक 67/ 22 धारा 174 कायम कर शव की पहचान की।
पूछताछ के दौरान जुर्म किया स्वीकार
वहीं, गिरफ्त में आए आरोपी अनिल शर्मा ने पूछताछ के दौरान जुर्म स्वीकार कर लिया है। इस दौरान उसने बताया कि मृतक शोभित शर्मा को लाठी व डंडों से जमकर पीटा था, जिससे कुछ ही मिनटों में बाद उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद 24 दिसंबर को एसपी नवनीत भसीन ने लौर थाना क्षेत्र के नेबूहा तालाब स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच का खुलासा हुआ।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

