रीवा पुलिस ने अवैध नशीली हेरोइन के पैकेट के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

रीवा पुलिस ने अवैध नशीली हेरोइन के पैकेट के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

रीवा, डेस्क रिपोर्ट | रीवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस लगातार बड़े जोर-शोर से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अमहिया पुलिस ने अर्जुन नगर ग्राउंड से ब्राउन शुगर के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने 08.62 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब लाखों में बताई जा रही है। साथ ही, दो युवक को भी मौके से गिरफ्तार किया है, जिससे पुछताछ जारी है। वहीं, इस घटना के बाद सभी स्मैक माफियाओं में हडकम्प मचा हुआ है। वहीं, दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, दोनों आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें – Indian Railways Update : 175 ट्रेन आज रद्द रहेंगी, आपकी बुकिंग तो नहीं? जरूर देखें IRCTC की लिस्ट

इस मामले में अमहिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक तिवारी ने बताया कि, एक दिन पहले मुखबिर से सूचना आई। उसने दावा किया कि अर्जुन नगर ग्राउंड में एक सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक MP 17 CB 1554 में दो व्यक्ति बैठे हैं। दोनों अपने पास नशीली हेरोइन के पैकेट (ब्राउन शुगर का पाउडर) बरामद हुआ। यदि समय पर अमहिया पुलिस नहीं गई तो बिक्री कर निकल जाएंगे। जिसके बाद तत्काल नाकाबंदी कर इस नंबर के वाहन की तलाशी ली गई और मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुछतछ कर उन्हें न्यायालय के सामने पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – सागर : श्री हरि को लेकर सागर के मुस्लिम डाक्टर आए चर्चा में, आखिर क्या लिखा उन्होंने दवाई के पर्चे में 

पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। बता दें कि आए-दिन जिले में अवैध नशीली दवाओं की बिक्री का खेल जारी है। जिससे आप अंदाजा लगा सकते है कि कितने बड़े पैमाने पर इसका कारोबार किया जा रहा है और कितनी तेजी से पूरे राज्य में इसका विस्तार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण आज, 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भू-माफियाओं, तस्करों सहित सट्टा, जुआ माफियाओं पर नकेल कसने का फरमान जारी कर रखा है। जिसके तहत कुछ दिन पहले मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में सटोरियों के ठिकानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई भी की गई थी। जिसके तहत मामा का बुलडोजर भी चलाया गया था। इसके बावजूद भी प्रदेश में भू-माफियाओं, तस्करों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बता दें कि भू-माफियाओं, असमाजिक तत्वों के तस्कर खुलेआम ऐसे कामों को चुनौती देते हुए कर रहे हैं। जिसका बड़ा असर आजकल के युवाओं में भी देखने को मिल रहा है। बच्चे बेहद ही कम उम्र में नशीली दवाओं का शिकार हो रहे हैं जो कि आने वाले भविष्य के लिए बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकता है।

यह भी पढ़ें – रीवा में 4 अलग-अलग जगहों पर लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान; पढ़ें पूरी खबर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews