
Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment
Rewa News : रीवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां शहर में दिनदहाड़े आतंक मचाने वाले शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। फिलहाल, आरोपी को रिमांड में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि चोर पिछले 2 सालों से इस घटना को अंजाम दे रहा था। वहीं, पुलिस की पूछताछ में उसने अभी तक 11 गाड़ियां चोरी करने की बात कबूल की है।
सीएसपी ने दी ये जानकारी
थाना अमहिया अंतर्गत एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान राघवेंद्र साकेत के रूप में की गई है जोकि जमुई कला थाना गढ़ का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया है कि वह अकेले ही इस इस घटना को अंजाम दिया करता था। उसके पास कई मास्टर की भी पाई गई है। उसका मुख्य निशाना नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियां होती थी, जिसे वो मास्टर चाभी की मदद से रैकी कर चुरा ले जाया करता था- शिवाली चतुर्वेदी, सीएसपी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

