औद्योगिक विकास निगम के अधिकारी का 11 लाख रिश्वत लेते वीडियो वायरल

bribe News

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। रीवा औद्योगिक विकास निगम के एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ प्रभारी कार्यकारी संचालक एपी सिंह का बताया जा रहा है जिसमें वो 11 लाख की रिश्वत ले रहे हैं।

मनरेगा में चल रही मशीनें, ग्रामीण मजदूरी के लिए गांव से बाहर जाने को मजबूर

जानकारी के मुताबित संचालक एपी सिंह ने धर्माल एंड कंपनी को दिए गए औद्योगिक कार्यों पर कमीशन के तौर पर ठेकेदार से ये रिश्वत ली है। ये कंपनी हरियाणा की है जिसे रीवा के गुढ और सिंगरौली के बैढन में कार्य का ठेका मिला है। कहा जा रहा है कि उसी की एवज में संचालक एपी सिंह ने की 11 लाख की मांग की थी। वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति थैले में पैसे लेकर आया है और उसे गिन रहा है। साथ ही वो कह रहा है कि ‘हमने अपनी बात कर दी है पूरी। आज ही मेरे अकाउंट में आए थे ये फिर वही से ट्रांसफर करवाए पैसे।’ वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। हालांकि अभी तक एपी सिंह की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है वहीं प्रशासन की तरफ से भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1400486283240116226?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews