
Case ₹3 crore found at an auto-rickshaw driver home in Sagar
सागर के चर्चित 3 करोड़ कैश बरामदगी मामले में अब लोकायुक्त कड़े एक्शन में है, लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर और उनकी पत्नी पर एफ आई आर दर्ज की है, लोकायुक्त ने इसी मामले में दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है खबर ये भी है कि आयकर विभाग ने भी इंजीनियर अहिरवार को नोटिस भेजा है वहीं अब इस मामले में ईडी की एंट्री की भी चर्चा हो रही है ।
सागर जिले की गोपालगंज थाना पुलिस ने बीते 16 अगस्त को ऑटो चालक सौरभ अहिरवार के घर से मिले 3 करोड़ 2 लाख रुपये कैश बरामद किया था, एक ऑटो चालक के पास इतना कैश सामने आने के बाद पुलिस के चकित रह गई , पूछताछ में सौरभ ने कैश अपने रिश्तेदार पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर रमेश अहिरवार का बताया हालाँकि जब पुलिस ने रमेश अहिरवार से पूछा तो उन्होंने कैश उनका होने से इंकार कर दिया जिसके बाद ये मामला उलझ गया।
रमेश अहिरवार और उनकी पत्नी पर एफआईआर दर्ज
मामला एक शासकीय सेवक से जुड़ा था तो इसमें लोकायुक्त ने जाँच हाथ में ली और 5 सदस्यीय एसआईटी गठित की है जो इसकी जांच कर रही है, कुछ शुरूआती सबूतों के आधार पर लोकायुक्त ने रमेश अहिरवार, उनकी पति और दो अन्य लोगों को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और कैश एक असली मालिक तक पहुँचने की कोशिश में जुट गई है।
लोकायुक्त की SIT कर रही आय के स्रोतों की पड़ताल
लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर के मुताबिक एसआईटी रमेश अहिरवार के आय के स्रोतों , उनकी संपत्ति आदि की जाँच कर रही है लोकायुक्त ऑटो चालक के घर मिले 3 करोड़ 2 लाख रुपये कैश को भी अपने कब्जे में ले रही है, लोकायुक्त पुलिस ये पता करने की कोशिश करेगी कि रमेश अहिरवार ने इतना कैश कहां से अर्जित किया, क्या इसके अलावा भी कहीं और कैश है, कुल मिलाकर ये मामला एक बड़े भ्रष्टाचार की तरफ इशारा कर रहा है।

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

