कोरोना काल में 801 श्रमिकों को मिला काम, रोजगार मेले का आयोजन

कोरोना काल में 801 श्रमिकों को मिला काम, रोजगार मेले का आयोजन

सागर,विनोद जैन

सागर में प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। विकासखंड स्तर पर आयोजित इन मेलों में 801 श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया गया।

कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देश पर विकासखंड स्तर पर 11 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसके अंतर्गत सागर विकासखंड में 179 प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाया गया वहीं बंडा में 48 श्रमिक, खुरई में 80, बीना में 48, राहतगढ़ में 42, जैसीनगर में 51, देवरी में 87, केसली 43, रहली में 122 व शाहगढ़ में 50 प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिया गया। अलग अलग स्थानों पर फ्लोर मिल, अगरबत्ती फैक्ट्री, कन्स्ट्रक्शन कंपनी, फाइनेंशियल सर्विस, कंप्यूटर सेंटर, दाल मिल, राइस मिल आदि में कुशल, अर्धकुशल व अकुशल श्रमिकों को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार मुहैया कराया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews