सागर में जैन संत की हत्या से आक्रोशित जैन समाज सड़कों पर उतरी, साधु-संतों को सुरक्षा देने और आरोपियों को सजा देने की मांग

सागर में जैन संत की हत्या से आक्रोशित जैन समाज सड़कों पर उतरी, साधु-संतों को सुरक्षा देने और आरोपियों को सजा देने की मांग

Sagar News : कर्नाटक में जैन संत कामकुमार नंदी जी महाराज की बेहद निर्शंस तरीके से हत्यारों ने हत्या कर दी। इस हत्याकांड की खबर जैसे-जैसे पूरे देश में फैलती गई, वैसे-वैसे शोक की लहर के साथ आक्रोश भी फैलता गया और हत्याकांड के खुलासे के साथ शीघ्र ही हत्यारों को कडी-से-कडी सजा देने की मांग उठने लगी। इसके साथ ही, पूरे देश में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देने का सिलसिला चल पड़ा।

[dgv_vimeo_video id=”846929043″]

IPS को सौंपा ज्ञापन

इसी कड़ी में आज सागर जिले में भी जैन संतों के आह्वान पर अपनी-अपनी दुकानें सामूहिक रुप बंद रखने का निर्णय लिया। जिले की सभी तहसीलों- गांवों के साथ लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी। साथ ही, सुरखी दिंगंबर जैन समाज जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने सड़कों पर उतरकर मौन जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री के नाम सुरखी थाना प्रभारी प्रशिक्षु IPS नरेंद्र रावत को ज्ञापन सौंपा। जिसमें हत्यारों को शीघ्र ही कडी सजा देने के साथ साधु-संतों को सुरक्षा देने की मांग की।

[dgv_vimeo_video id=”846927776″]

सागर से विनोद जैन की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews