राहतगढ़ वाटरफाल में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आये एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत

राहतगढ़ वाटरफाल में बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आये एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत

सागर, शुभम पाठक| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के सागर (Sagar) जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया| सागर से राहतगढ़ वाटरफाल  (Rahatgarh Waterfall) पर पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) के दौरान 5 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं|  एक की तलाश जारी है|

जानकारी के मुताबिक, सागर के इतवारी वार्ड निवासी 38 वर्षीय नसीर खान मंगलवार को परिवार सहित राहतगढ़ वाटरफॉल गए हुए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। नहाते समय नजीर खान उनकी बेटी रोजी, पुत्र नसीम, रायसेन जिला के सिलवानी निवासी नसीर की भांजी रूबी व हिना गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गए। वहीं एक अन्य युवती नाजिया बच गई। राहतगढ़ वाटरफॉल में इसी तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं।

पुलिस के अनुसार पूरा परिवार ऑटो रिक्शा से यहां पहुंचा था। नहाने के दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल ही सागर से एनडीआरएफ की टीम राहतगढ़ भेजी गई। राहतगढ़ थाना प्रभारी प्रदीप बाल्मीकि का कहना है कि सागर से आया यह परिवार प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गया था। जहां पर ये हादसा हुआ है। संभवत: परिवार काे पता नहीं था कि यह प्रतिबंधित क्षेत्र है। नहाने के दौरान यह हादसा हो गया। लगभग 18 वर्षीय एक लड़की को भी पानी में से पुलिस ने बाहर निकाला लिया, जिसको उपचार के लिए राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews