सरकार की इस बड़ी योजना से हर घर पानी, सबको मिलेगा मालिकाना हक

सरकार की इस बड़ी योजना से हर घर पानी, सबको मिलेगा मालिकाना हक

सागर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जल जीवन मिशन योजना के तहत सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरोदा में नल जल योजना का शुभारंभ किया। ग्राम वासियों को एक करोड़ 5 लाख की सौगात देते हुए राजपूत ने कहा कि ग्राम बरोदा में पानी की समस्या शुरू से ही है। समय-समय पर मेरे द्वारा ग्रामवासियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है लेकिन इस बार पानी की समस्या हमेशा को समाप्त करने के लिए एक करोड़ 5 लाख से गांव में बड़ी टंकी का निर्माण कर घर-घर पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। अभी तक लोग गांव में कुएं, कुछ हैंडपंपों के भरोसे पानी की पूरी व्यवस्था थी जिसके कारण लोग परेशान थे, लेकिन इस योजना से घर-घर पानी पहुंचेगा।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए परिवहन विभाग का बड़ा फैसला

गोविंद सिंह राजपूत ने बरोदा ग्राम में घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनके घर का मालिकाना हक मिलेगा। अभी तक जो लोग जहां रह रहे हैं, उस जमीन का उनके पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं है जिस पर वह शासकीय योजना का लाभ ले सकें। लेकिन अब जल्द ही सभी को उनके मकान का मालिकाना हक दिया जाएगा ताकि उनके पास सारे दस्तावेज हो और वह शासकीय योजनाओं का लाभ ले सकें। कार्यक्रम के दौरान ग्राम वासियों तथा स्कूल के शिक्षकों द्वारा राजस्व एवं परिवहन मंत्री के सामने हाई सेकेंडरी स्कूल खोले जाने की मांग रखी गई थी जिस पर उन्होने ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि बरोदा ग्राम में हाई सेकेंडरी स्कूल खोला जाएगा। फिलहाल अभी पूरे प्रदेश में नए स्कूल नहीं खोले जा रहे हैं लेकिन जब भी यह स्कूल खोले जाएंगे तो पहली स्कूल बरोदा ग्राम में खोला जाएगा।

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ग्रामीणों को कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनने की अपील करते हुए वैक्सीन लगवाने का आह्ववान किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है जिससे हम कोरोना को हरा सकते हैं। वैक्सीन जरूर लगवाएं ताकि आप सुरक्षित रहें और आपका परिवार सुरक्षित रह सके। इसी के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करें मास्क लगाएं समय-समय पर हाथ धोए तथा एक दूसरे से दूरी बनाकर बैठें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews