आदिवासी बॉयज हॉस्टल में ले जाकर दलित युवती से गैंगरेप, मामले को दबाने की कोशिश, महिला कॉंग्रेस करेगी प्रदर्शन

सागर में दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।
rape

Sagar Rape Case:  मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां आरोपी पहले युवती को आदिवासी बॉयज हॉस्टल ले गए। फिर एक-एक कर दरिंदों ने हैवानियत की। युवती को अपने हवस का शिकार बनाया। मामले की जांच अभी जारी है।

बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार की है। केस से जुड़ी कोई अधिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट की माने तो इस मामले में अब तक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अब अधिकारी कोई भी जवाब देने से बच रहे हैं।

क्या प्रशासन कर रही मामले को दबाने की कोशिश? (MP Rape Case)

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस इस घटना को दबाने की कोशिश कर रही है। घटना को लेकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। अधिकारी चुप्पी साध कर बैठे हैं, कोई बयान नहीं दे रहे हैं।

महिला कॉंग्रेस करेगी प्रदर्शन (MP Congress)

युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म को लेकर महिला कॉंग्रेस प्रदर्शन करने को तैयार है। गुरुवार यानि आज को कलेक्ट्रेट कार्यालय में अध्यक्ष विभा पटेल की मौजूदगी में पार्टी की महिलायें न्याय और उचित जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगी। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews