
सागर। स्कूल को शिक्षा का मंदिर माना जाता है जहां गुरु का दर्जा रखने वाले शिक्षक बच्चों को शिक्षा का ज्ञान देते हैं। लेकिन कुछ शिक्षक ही अपने पेशे पर बट्टा लगाने पर तुले हैं। मामला सागर जिले के रजौआ के शासकीय मिडिल स्कूल के हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गए ओर हंगामा कर दिया।
हेडमास्टर एमएल कोरी बुधवार सुबह 9 बजे शराब के नशे में धुत्त स्कूल पहुंचे। वे कक्षा 8वीं की क्लास में पहुंचे अौर विद्यार्थियों पर बेवजह चिल्लाने लगे। हेडमास्टर से डर कर छात्राएं सहम गईं और आधे घंटे हंगामा करने के बाद जैसे ही हेडमास्टर क्लास से बाहर निकले, छात्राएं रोते हुए इसी परिसर में स्थित हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य एमडी त्रिपाठी के पास पहुंचीं। प्राचार्य ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहंुची पुलिस हेडमास्टर को थाने ले आई।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

