वेलेंटाइन डे पर दिखे अगर बिट्टू-शोना, तोड़ देंगे कोना-कोना, शिव सैनिकों की चेतावनी

वेलेंटाइन डे पर दिखे अगर बिट्टू-शोना, तोड़ देंगे कोना-कोना, शिव सैनिकों की चेतावनी

Sagar-Shiv Soldiers Warning :  वैलेंटाइन-डे से पहले ही इसे लेकर हंगामा शुरू हो गया है सागर में शिव सैनिक वेलेंटाइन डे के विरोध में सड़क पर उतर आए है, रविवार को शिव सैनिकों ने पहलवान बाबा मंदिर में प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए कि दिखे अगर बिट्टू-शोना, तोड़ देंगे कोना-कोना, यही नहीं शिव सैनिकों ने हाथों में लट्ठ थाम रखे थे, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस दिन कही पर भी अश्लीलता नजर आई तो उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसके साथ ही शिव सैनिकों ने लठ्ठों में केसरिया रंग पोता और सरसों का तेल पिलाया। शिव सैनिकों ने यहाँ अश्लीलता फैलाने वाले प्रेमी युगलों को सबक सिखाने का संकल्प भी  लिया।

अश्लीलता बर्दाश्त  नहीं 

शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अश्लीलता किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, वैलेंटाइन डे हमारे भारत की संस्कृति नहीं है। कुछ प्रेमी युगल भ्रमित हो गए है। भटक गए है जो वैलेंटाइन-डे की आड़ में अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में अगर कोई प्रेमी जोड़ा हमें अश्लीलता फैलाता मिला तो अंजाम भुगतने वह तैयार रहे।

होटल, रेस्टोरेंट संचालकों को दी चेतावनी 

यही नहीं शिव सैनिकों ने  शहर के होटल, रेस्टोरेंट संचालकों को भी चेतावनी दी है कि वह ऐसे आयोजन न करें जो अश्लीलता फैलाते हो, इसके साथ ही किसी भी प्रेमी युगल को होटल, रेस्टोरेंट में प्रवेश न दें। शहर के  होटल, रेस्टोरेंट में प्रेमी युगल अनैतिक गतिविधि व अश्लीलता करते पाए जाते हैं तो मौके पर ही उनकी शादी करा दी जाएगी। शिव सैनिकों ने सीधे शब्दों में कहा कि अगर होटल या रेस्टोरेंट में वेलेंटाइन डे के कार्यक्रम हुए तो फिर रेस्टोरेंट, होटल में तोड़फोड़ जैसी कोई घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार वह स्वयं संचालक होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews