कमलनाथ का सीएम शिवराज पर तंज, कहा ‘बच्चा किसी के यहां होता है, मिठाई ये बांटते हैं’, श्रेय लेने का आरोप लगाया

Kamal Nath in Khurai Sagar

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 : कमलनाथ ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान को हर बात का श्रेय लेने का शौक है। मेट्रो प्रोजेक्ट की बात करते हुए उन्होने कटाक्ष किया और रहा कि ‘बच्चा किसी और के यहां होता है, मिठाई ये बांटते हैं।’ उन्होने चुनौती देते हुए कहा कि शिवराज जी सामने खड़े हो जाएं और अपने 18 साल का हिसाब दें, मैं अपने 15 महीने का हिसाब दे दूंगा।

बीजेपी को घेरा

सागर जिले के खुरई में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी रक्षा राजपूत के लिए वोट मांगते हुए कहा कि वो मेरी प्रतिनिधि हैं। चुनाव भले वो लड़ रही हैं लेकिन क्षेत्र की जिम्मेदारी मेरी रहेगी। इस मौके पर उन्होने बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि जब मैं केंद्र में मंत्री था तब राहुल गांधी जी ने बुंदेलखंड के लिए 8 हजार करोड़ का पैकेज बनाया था। अगर ये घोटाला प्रदेश न हुआ होता तो इस बुंदेलखंड पैकेज के आप भी हकदार। इस पैकेज का किसी को लाभ नहीं मिला तो पैसा आखिर गया कहां। उन्होने कहा कि सीएम शिवराज ने आज हर चीज पर ताला लगा दिया है और ये ताला तभी खुलता है जब 50 प्रतिशत कमीशन दिया जाता है।

मुख्यमंत्री पर श्रेय लेने का आरोप

कमलनाथ ने कहा कि मैंने मेट्रो की प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनानी शुरु की और इंदौर व भोपाल में मेट्रो का काम शुरु करवाया। लेकिन आज शिवराज सिंह चौहान जी जाते हैं और मेट्रो में बैठ जाते हैं। उन्होने तंज करते हुए कहा कि ‘बच्चा किसी के यहां होता है मिठाई ये बांटते हैं’। वही अयोध्या में बनने वाले राममंदिर को लेकर कमलनाथ ने कहा कि मंदिर हर देशवासी का है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ढोलकी बजा रही है कि मंदिर उन्होने बनवाया। उन्होने सरकारी पैसे से इसे बनवाया है तो फिर ये श्रेय क्यों लिया जा रहा है। बीजेपी इस बात को ऐसे कहती है जैसे वो राममंदिर की ठेकेदार है। लेकिन ये राममंदिर हम सबका है। हम सब धार्मिक है लेकिन हम धर्म को राजनीति में नहीं लाते। वहीं उन्होने कहा कि सरकार बनने के बाद वो पूरी कोशिश करेंगे कि मध्य प्रदेश की भी IPL टीम बने।

गिराए गए मकान बनवाने का वादा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड अत्याचार का केंद्र बन गया है। आप अगर अत्याचार के शिकार नहीं है तो उसके गवाह है। आप यहां की राजनीति के गवाह हैं। उन्होने मंच से कहा कि अत्याचार करने वाले कान खोलकर सुन लें, शासकीय अधिकारी भी सुन लें कि कल के बाद परसो भी आता है। उन्होने कहा कि आप और हम मिलकर उनसे हिसाब लेंगे। ये अत्याचार का केंद्र बन गया है, परेशान करना, पुलिस को भेजना, फर्जी केस बना देना, मकान गिरवा देना..ये सब बीजेपी द्वारा किया जा रहा है। उन्होने वादा किया कि जिनके भी मकान गिराए गए हैं, कांग्रेस की सरकार बनने पर उन सबके मकान बनवाए जाएंगे। कमलनाथ ने कहा कि  अगर आप अत्याचार के शिकार नहीं है तो उसके गवाह हैं। आप इस बात के गवाह हैं कि यहां कैसी राजनीति की गई है और अब उसे बदलने का समय आ गया है।

कांग्रेस का साथ देने का आह्वान

कमलनाथ ने कहा कि हर चुनाव के अपने मायने होते हैं और आगामी 17 को होने वाले चुनाव सिर्फ एक उम्मीदवार का नहीं, एक पार्टी का नहीं बल्कि आपके भविष्य का है। ये खुरई और मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। आज मध्य प्रदेश चौपट प्रदेश बन गया है। यहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है, 50 प्रतिशत कमीशन राज है, रोजगार नहीं है, महंगाई आसमान छू रही है, कानून व्यवस्था चौपट है, स्त्री उत्पीड़न बढ़ा है, किसानों गरीबों पर अत्याचार हो रहा है। शिवराज सिंह ने भर्ती और प्रदेश के विकास पर ताला लगा दिया है। ऐसे में आज चुनौती है अपना सही भविष्य चुनने की। उन्होने कहा कि आप सिर्फ कांग्रेस का नहीं बल्कि सच्चाई का साथ दीजिएगा और मध्य प्रदेश का भविष्य बनाने के लिए वोट दीजिएगा।

[dgv_vimeo_video id=”880423511″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews