Sagar News: लोधी क्षत्रिय समाज ने सुरखी थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, अंधे हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की

समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस पर लचर कार्यवाही का भी आरोप लगाते हुए कहा कि राजनैतिक दबाव के चलते पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में देरी कर रही है।
Sagar

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में पिछले दिनों एक हत्या हो गई थी। जिसको लेकर पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। वहीं आज रविवार को परिजनों और समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें सात दिनों के अंदर हत्याकांड का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

हत्यारों के गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन करेगा लोधी समाज

दरअसल, पूरा मामला सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र का है। जहां चतुरभटा गांव में 73 साल के पूर्व सरपंच राजाराम लोधी के ऊपर सोते समय अज्ञात हमलावर ने जानलेवा हमलाकर घायल कर दिया था, जिनकी 10 दिन चले इलाज के दौरान मौत हो गई थी। लेकिन आज तक हत्यारों का सुराग न लग पाया। वहीं तेरहवीं के दिन लोधी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी शोकसभा में आए लोग आक्रोशित होकर सुरखी थाना पहुंचे। इस दौरान हत्याकांड का सात दिन के अंदर खुलासा करने का अल्टीमेटम देते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा। वहीं लोगों द्वारा मांग की गई कि सात दिन के अंदर पुलिस हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करे अन्यथा लोधी क्षत्रिय समाज उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

[dgv_vimeo_video id=”940420181″]

पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दिया आश्वासन

समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस पर लचर कार्यवाही का भी आरोप लगाते हुए कहा कि राजनैतिक दबाव के चलते पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में देरी कर रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में युवा लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश लोधी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शालीन सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष जगदीश लोधी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं सुरखी थाना प्रभारी विनोद विनायक करकरे ने जल्द हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन दिया।

Sagar

Sagar

[dgv_vimeo_video id=”940420532″]

सागर से विनोद जैन की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews