लोकायुक्त का एक्शन, मंडी बोर्ड के सब इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

लोकायुक्त का एक्शन, मंडी बोर्ड के सब इंजीनियर को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

सागर, शुभम पाठक| लोकायुक्त पुलिस (Lokayukt Police) ने बुधवार को मकरोनिया में स्थित मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यालय में छापामार कर मंडी बोर्ड के सब इंजीनियर को 26 हजार की रिश्वत (Bribe) लेते रंगेहाथों पकड़ा है| रिश्वत की यह रकम अधिकारी ने ठेकेदार से सिक्यारिटी मनी वापस करने के एवज में मांगी थी|

जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त पुलिस की टीम ने मंडी बोर्ड के सब इंजीनियर एनएस राजपूत को 26 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है| सब इंजीनियर ने ठेकेदार राकेश मोहन राय से सिक्यारिटी मनी 2 लाख 57 हजार रुपए वापस करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत ठेकेदार ने लोकायुक्त को की थी|

शिकायत की तस्दीक के बाद लोकायुक्त की टीम ने अधिकारी को रंगेहाथ धर दबोचने का प्लान बनाया| बुधवार दोपहर ढाई बजे ठंकेदार इंजीनियर को मंडी बोर्ड कार्यालय में रिश्वत की रकम देने पहुंचे| जैसे ही रुपए लेने के बाद इंजीनियर ने ड्रॉज में रुपए रखे, लोकायुक्त की टीम आ धमकी| पहले तो सब इंजीनियर ने लोकायुक्त के अधिकारियों से सवाल जवाब किये, जब उन्होंने अपना परिचय दिया तो हड़कंप मच गया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews