MP News: मंत्री पुत्र ने पेश किया उदाहरण, नियमों का सम्मान

मंत्री पुत्र

सागर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) के सागर में शनिवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान न्यायाधीश ने ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक और शिवराज सरकार (Shivraj Government) में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश राजपूत की कार रोकी और गाड़ी के कागज देखने के बाद गाड़ी को रवाना कर दिया।इस दौरान मंत्री के बेटे आकाश सिंह राजपूत ने उन्हें हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया और अपने गतंव्य की ओर रवाना हो गए।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंत्री के बेटे का बड़ा बयान सामने आया है।

यह भी पढ़े.. कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, यह विधायक कर सकते हैं टाटा

मंत्री के बेटे आकाश सिंह राजपूत (MP Transport Minister Govind Singh Rajput’s son) ने एक ऑडियो जारी कर कहा है कि एक नया उदाहरण पेश किया है और नियमों का सम्मान किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि बहुत बहुत धन्यवाद सभी का, जिन्होंने मुझे प्यार दिया है कि हमारी गाड़ी को रोका और इसका मैं अभिवादन करता हूं कि कानून द्वारा जो भी कार्रवाई होती है। उसका हमें सम्मान करना चाहिए। आज हमारे यहां मजिस्ट्रेट चेकिंग चलाई (Sagar Magistrate Checking) जा रही है, जिसमें बहुत सारी गाड़ियों को रोका गया और चेकिंग की जा रही है।इसमें कोई गुनाह तो है नहीं।

यह भी पढ़े.. 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, खाते में जल्द ट्रांसफर होगा पैसा, ये है नई अपडेट

उन्होंने आगे कहा कि मैं भी एक आम नागरिक हूं जिसकी चेकिंग हुई है और इसके लिए मैंने मजिस्ट्रेट मैम का धन्यवाद भी दिया कि चेकिंग की जा रही है। हालांकि हमारे पास गाड़ी के कागज और सभी दस्तावेज थे, लेकिन मीडिया में इस खबर को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।इसमें भी कोई समस्या नहीं। हम सब भारत के नागरिक है और संविधान के प्रति हमारी भी निष्ठा बनती है कि हम उसका पालन करें।पुलिसकर्मियों (MP Police) को इस पहल के लिए धन्यवादा देता हूं और मजिस्ट्रेट मैम का भी अभिवादन करता हूं कि चेकिंग की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews