कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए अब सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

सिंधिया

सागर/उमेश तिवारी

मध्य प्रदेश की सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। दरअसल यह निर्णय केंद्र सरकार की सहमति के बाद बना है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों पर व्यक्ति को तब राशन का सामान मिलता है जब वह बायोमैट्रिक थंब इंप्रेशन के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। ऐसा व्यवस्था में इसलिए किया गया है ताकि किसी तरह का फर्जीवाड़ा ना हो सके और वास्तविक हितग्राहियों ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ मिल सके। लेकिन वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह साफ तौर पर लग रहा था कि थंब इंप्रेशन मशीन में एक साथ कई व्यक्तियों के द्वारा उपयोग करने से कोरोना संक्रमण फैलने की व्यापक संभावना है। कई जिलों के कलेक्टरों ने भी इस तरह की बात सरकार को पत्र के माध्यम से पहुंचाई थी कि थंब इंप्रेशन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए।

अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में केंद्र सरकार से बात की और उसके बाद यह निर्णय लिया गया कि जब तक कोरोना संक्रमण चल रहा है तब तक सरकार द्वारा अधिकृत एक व्यक्ति ही एक राशन की दुकान पर थंब इंप्रेशन का प्रयोग करेगा, अन्य कोआ और व्यक्ति को थंब इंप्रेशन की जरूरत नहीं होगी। इस तरह से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा। खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविन्द सिह राजपूत ने सरकार के इस निर्णय के बारे में बताया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews