
Sagar News : सागर जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित हो रही है। एक तरफ जहां सुरखी थाना में प्रशिक्षु IPS नरेंद्र रावत ने सुरखी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की तो वहीं नवागत केसली थाना प्रभारी मीनेष भदौरया ने भी क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ थाना परिसर में बैठक आयोजित की। जिसमें सभी वर्गों के लोग उपस्थित रहे।
सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील
थाना प्रभारी मीनेष भदौरया ने मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। साथ ही, क्षेत्र में किस तरह से मुहर्रम मनाया जाता है इसकी भी जानकारी ली। इस दौरान सभी ने बताया कि केसली में मुहर्रम का आयोजन नहीं किया जाता है और जो भी त्योहार मनाते जाते हैं वह सभी वर्गों के लोग मिल जुलकर मनाते हैं।
लोगों को किया आश्वस्त
लोगों ने खुलेआम शराब पीने वालों और स्कूल-कॉलेज के आसपास मंडराने वाले मनचलों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही। जिसपर थाना प्रभारी ने सभी को आश्वस्त किया कि आज से इस दिशा में कठोर कदम उठायेंगे। बता दें कि इससे पहले मीनेष भदौरया सुरखी थाना प्रभारी रहे और वहां भी ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाते रहे हैं। जिसके कारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था भी चौकस नजर आई थी। अब केसली थाना की बारी है।
सागर से विनोद जैन की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

