Sagar News: नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के छात्रों को राहत, 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित, कलेक्टर का आदेश जारी

Sagar School News: लगातार तापमान में हो रही वृद्धि के चलते और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सागर कलेक्टर ने कक्षा पांचवी तक के स्कूलों में 23 से 30 अप्रैल 2026 तक छुट्टी घोषित कर दी है। बता दें प्रदेश मे ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से शुरु होंगे।
school news

सांकेतिक तस्वीर

लगातार बढ़ते तापमान और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश के सागर जिले में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के लिए 23 से 30 अप्रैल 2026 तक का स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश समस्त शासकीय/अशासकीय / केन्द्रीय विद्यालय / जवाहर नवोदय विद्यालय/आईसीएसई / सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त समस्त स्कूलों पर लागू होगा।

आदेश के तहत, कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए अध्यापन का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यथावत रहेगा। शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर स्कूली कार्य करेंगे। मप्र शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी अनुसार संचालित रहेंगे। यह आदेश दिनांक 23.04.2026 से प्रभावशील होगा।

बता दें कि पिछले हफ्ते गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल के समय में परिवर्तन करते हुए प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया गया था, लेकिन बढ़ती गर्मी के चलते अब अवकाश घोषित कर दिया गया है। बुधवार (22 अप्रैल 2026) को सागर में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

गौरतलब है कि तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के चलते डिंडौरी, भोपाल, इंदौर, देवास, रायसेन, अनुपपुर, हरदा, विदिशा,अशोकनगर समेत कई जिलों में जिला प्रशासन द्वारा पहले ही स्कूलों का समय बदला जा चुका है।

मध्य प्रदेश में 1 मई से गर्मी की छुट्टी

मध्य प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) रहेगा। शिक्षकों के लिए यह अवकाश केवल 31 मई तक ही रहेगा, उन्हें जून के पहले सप्ताह से स्कूल में उपस्थित होना होगा। जिन कक्षाओं की स्थानीय या बोर्ड परीक्षाएं (यदि कोई शेष हों) निर्धारित समय पर हैं, उन पर यह समय परिवर्तन लागू नहीं होगा। ​अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि ताजा अपडेट के लिए वे अपने क्षेत्र के संबंधित स्कूल या जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से संपर्क में रहे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews