नक्सल विरोधी अभियान बालाघाट से मुरैना लौट रहे 4 पुलिसकर्मियों का सड़क दुर्घटना में निधन, सीएम डॉ मोहन यादव ने जताया दुःख

मुरैना जिले की BD&DS यूनिट में पदस्थ पाँच पुलिसकर्मी बालाघाट जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में शामिल थे, उनकी ड्यूटी समाप्त हो गई थी और वे वापस मुरैना लौट रहे थे लेकिन रास्ते में सागर के पास दुर्घटना का शिकार हो गए।
Policeman Accident

मध्य प्रदेश के मुरैना में पदस्थ 4 पुलिसकर्मियों की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, घटना सागर जिले में मालथॉन देर रात उस समय हुई वे बीडीडीएस वाहन से बालाघाट से नक्सल विरोधी अभियान की ड्यूटी पूरी कर मुरैना वापस लौट रह थे, दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुःख जताया है।

मुरैना जिले में पदस्थ पुलिसकर्मियों का वाहन अल सुबह बालाघाट से ड्यूटी पूरी कर वापस मुरैना आते समय सागर जिले के मालथॉन के पास  झीकनी घाटी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, ट्रोले से आमने सामने हुई भिड़ंत में पुलिस का BD&DS वाहन MP 03 A 4883 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वाहन का केबिन  सेक्शन चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे चार पुलसिकर्मियों की मौत हो गई।

घायल आरक्षक की हालत नाजुक, सागर अस्पताल में भर्ती 

इस दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की जान बच पाई लेकिन वो गंभीर रूप से घायल है उसे बंसल हॉस्पिटल सागर में भर्ती कराया गया है, दुर्घटना की खबर के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है ग्वालियर चम्बल संभाग के पुलिसकर्मी इस हृदय विदारक दुर्घटना से आहत हैं और सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाएं जता रहे हैं।

2 आरक्षक,1 प्रधान आरक्षक, 1 डॉग मास्टर की मौत 

इस भीषण सड़क दुर्घटना में जिन पुलिसकर्मियों का निधन हुआ उसमें आरक्षक प्रदुमन दीक्षित, आरक्षक अनिल कौरव, प्रधान आरक्षक परमाल तोमर और विनोद शर्मा डॉग मास्टर शामिल हैं वहीं आरक्षक राजीव चौहान गंभीर रूप से घायल है उसे बंसल हॉस्पिटल सागर में इलाज के लिए भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ये सभी पुलिस कर्मी मुरैना बीडीडीएस में पदस्थ हैं।

सीएम डॉ मोहन यादव ने जताई शोक संवेदनाएं 

सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुःख जताया है उन्होंने X पर लिखा – आज सागर जिले में सुबह नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे 4 पुलिसकर्मियों का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन होने का समाचार हृदयविदारक है। हादसे में दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल पुलिसकर्मी शीघ्र स्वस्थ हो।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews