कलेक्टर की पहल, ऑनलाइन एजुकेशन से वंचित छात्र के पिता को ऑफिस बुलाकर दिया स्मार्टफोन

कलेक्टर की पहल, ऑनलाइन एजुकेशन से वंचित छात्र के पिता को ऑफिस बुलाकर दिया स्मार्टफोन

सागर, डेस्क रिपोर्ट| नवाचारों के लिए पहचाने जाने वाले 2007 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक सिंह (IAS Deepak Singh) की पहल ने एक परिवार के चेहरे पर ख़ुशी ला दी| सागर कलेक्टर दीपक सिंह ने ऑनलाईन शिक्षा से वंचित छात्र के दत्तक दिव्यांग पिता को ऑफिस में बुलाकर स्मार्ट फोन प्रदान किया। अब कलेक्टर द्वारा दिए गए स्मार्ट फोन से छात्र ऑनलाईन पढाई (Online Education) कर सकेगा|

कलेक्टर दीपक सिंह ने ऑनलाईन शिक्षा से वंचित छात्र राजवीर राजपूत के दत्तक दिव्यांग पिता जगदीश राय को कार्यालय में बुलाकर स्मार्ट फोन प्रदान किया। कलेक्टर ने बताया कि खुरई तहसील निवासी ग्राम तलापार के जगदीश पिता चंदन सिंह राय ने बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता की मांग की थी| जिसका परीक्षण करने पर पाया कि आखों से दिव्यांग जगदीश राय ने श्रीमती मीना राजपूत के पुत्र राजवीर राजपूत को ऑनलाईन पढ़ाई के लिए स्मार्ट फोन की जरुरत है। जिसको देखते हुये कलेक्टर सिंह ने तत्परता से ऑनलाईन पढ़ाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को दिव्यांग जगदीश राय और मीना राजपूत को कलेक्टर कार्यालय बुलाकर स्मार्ट फोन के साथ 1000 रू. की राशि प्रदान की।

दिव्यांग जगदीष राय बताते है कि पुत्र राजवीर राजपूत के पिता का बचपन में निधन हो जाने के बाद उनके देखभाल के लिए मैने श्रीमती मीना राजपूत से चर्चा की कि मैं आपके पुत्र की पढ़ाई के साथ-साथ देखभाल करना चाहता हॅू जिस पर श्रीमती मीना राजपूत तैयार हो गई और मैने प्राथमकि शाला तलापार के शिक्षक जयनारायण समाधिया से बात कर राजवीर को बढ़ाने की जानकारी ली तो श्री समाधिया ने पुत्र राजवीर का एडमीशन कर लिया। आज राजवीर खुरई स्थित पं. केसी शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 11 वीं में कृषि विषय से अध्ययनरत है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews