4000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

4000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Sagar News : सागर लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को 4000/- रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा है, पटवारी एक किसान से जमीन के सीमांकन के बदले रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

लोकायुक्त एसपी सागर रामेश्वर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शांति विहार कालोनी रजाखेड़ी मकरोनिया निवासी सुधीर कुमार पाण्डेय  ने एक आवेदन कार्यालय में दिया था जिसमें उन्होंने पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी।

आवेदक सुधीर कुमार पाण्डेय ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी पामाखेड़ी में जमीन है जिसका उन्हें नामांकन कराना है। नामांकन के लिए उन्होंने तहसील कार्यालय में आवेदन दिया, जहाँ पदस्थ पटवारी हल्का नंबर 89 वार्ड तिरुपतिपुरम अवध कुमार श्रीवास्तव उनसे 4000/- रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने इसकी जाँच की और सबूत मिलने के बाद ट्रेप की प्लानिंग की। लोकायुक्त पुलिस ने आवेदक और पटवारी की बात कराई और उस आधार पर आज आवेदक सुधीर कुमार पाण्डेय को रिश्वत की राशि लेकर तय स्थान ग्राम पामाखेड़ी तिराहा सागर पर भेजा।

तिराहे पर जैसे ही आवेदक ने पटवारी अवध कुमार श्रीवास्तव को रिश्वत की राशि 4000 /- रुपये दी पहले से तैयार लोकायुक्त की टीम ने इशारा मिलते ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त ने जब पटवारी के हाथ धुलवाए तो वो गुलाबी हो गए जिसके बाद लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews