Sagar News : दबंगों का कहर- बसेरा छोड़ दरबदर फिर रहा यह परिवार

sagar

सागर, विनोद जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar District) के सुरखी थाना के अंतर्गत ग्राम नवलपुर में एक गरीब हरिजन परिवार पर कुछ दबंगों(Goons) ने इस कदर कहर ढाया कि दहशत के कारण अब पीडित अपनी पत्नी, बच्चों और पिता सहित गांव छोडकर जाने को मजबूर है। यह परिवार अन्य  किसी जगह सहारा ढूंढता फिर रहा है।

यह भी पढ़े.. Suspended : सोशल मीडिया पर VIDEO VIRAL के बाद गिरी गाज, सहायक निलंबित

दरअसल,  नवलपुर निवासी प्रीतम अहिरवार कुछ समय पहले इन्हीं दबंगों की दहशत के चलते अपनी पत्नी और बच्चों सहित मजदूरी करने के उद्देश्य से भोपाल में रहने लगा था। लेकिन अभी बीते दिन प्रीतम अहिरवार अपने पिता और परिवार से मिलने वापस अपने गांव आया तो आरोपी विजय लोधी, बसंत लोधी, शरन लोधी, जयसिंह लोधी निवासी नवलपुर ने प्रीतम और उसकी पत्नि पर लाठियों से ताबडतोड प्रहार करना शुरु कर दिया। जब प्रीतम बचने के लिये घर के अंदर घुस गया तो आरोपियों ने घर के बाहर खडी उसकी मोटर साईकिल हीरो डीलक्स MP 15 MW 6410 को लाठी राॅड और पत्थरों से पूरी तरह तोड डाला।

यह भी पढ़े… दिग्विजय सिंह का कैलाश विजयवर्गीय पर तंज – राकेश सिंह कौन, एमपी का तो नहीं?

हादसे के बाद दहशत से भरे प्रीतम ने सुरखी थाना पहुंचकर घटना की शिकायत(Complaint)की तब सुरखी पुलिस ने पहले नवलपुर जाकर घटना की पुष्टि की इसके बाद चारो आरोपियों के खिलाफ मारपीट और हरिजन अत्याचार अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया। लेकिन पीड़ित परिवार अभी भी बेहद डरा हुआ है और अपना गांव छोडकर अन्य कहीं ठिकाना ढूंढता फिर रहा है।

पहले भी रिपोर्ट दर्ज करवाने से खफा हैं आरोपी

पीड़ित ने बताया कि विगत बर्षों में भी आरोपी उसके साथ इस तरह का भद्दा सलूक कर चुका है।बीते साल प्रीतम अहिरवार की विद्युत मोटर पंप(Electric motor pump) भी दबंग उठाकर ले गये थे। जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की थी, उसी बात से बौखलाये आरोपियों ने इसके पहले भी घटना को अंजाम दिया था। अब एक बार फिर मारपीट की है और रिपोर्ट लिखवाने पर जान से मारने की धमकी  भी दी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews