पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने से रोका तो चौथी कक्षा के छात्र ने दे दी जान

पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने से रोका तो चौथी कक्षा के छात्र ने दे दी जान

सागर, शुभम पाठक | बच्चों में मोबाइल (Mobile) चलाने की लत के घातक परिणाम सामने आ रहे हैं| प्रदेश के सागर (Sagar) जिले में एक बच्चे ने मोबाइल चलाने से मना करने कर पर फांसी लगाकार जान दे दी| बच्चा रोज मोबाइल पर गेम खेलता था, जब उसके पिता ने मोबाइल चलाने से मना किया तो बच्चे ने यह कदम उठा लिया|

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के धना गांव की है, यहां के रहने वाले सीताराम पटेल फुल्की का ठेला लगाते हैं और उनका 12 साल का बेटा कक्षा चौथी में पढ़ता था। पिता ने गेम खेलने से मना कर पढ़ने के लिए कहा तो वह इस बात से नाराज हो गया और फांसी लगा ली।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह सीताराम ने अपने छोटे बेटे रोहन को गेम खेलने से मना किया और मोबाइल नहीं दिया। इसके बाद वे घर से निकल गए, जब लौटकर आये और रोहन को बुलाया और खाना खाने के लिए कहा, लेकिन रोहन ने गुस्से में खाना नहीं खाया और रोहन घर के दूसरे कमरे में गया और दरवाजा लगा लिया। इस दौरान रोहन ने अंदर जाकर तौलिये से फांसी लगा ली।

जब उसकी आवाज आई तो उसकी आवाज सुनकर घर के लोग पीछे वाले रास्ते से कमरे के अंदर पहुंचे और फंदे से रोहन को उतारा। उसकी सांसें चल रही थीं। परिवार के लोग उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews