सुरखी उपचुनाव: एफएसटी की बड़ी कार्रवाई, 36 लाख से अधिक का कैश पकड़ा

Cash

DEMO PIC

सागर, शुभम पाठक| उपचुनाव (Byelection) के लिए 3 नवंबर को मतदान होना है| रविवार को प्रचार की समय सीमा ख़त्म हो रही है| उससे एक दिन पहले शनिवार को सागर में सुरखी/गोपालगंज एफएसटी की टीम ने 36 लाख रुपए से अधिक की नकदी जब्त की है|

विधानसभा उपचुनाव 2020 को निष्पक्ष एवं शांतीपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के लिए चुनाव आयोग की गाईड लाईन के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक सागर अतुल सिंह के मार्गदर्शन में लगातार कार्रवाई की जा रही है| इसी क्रम में एफ एस टी-1 टीम द्वारा बम्हौरी तिराहा पर चैकिंग प्वाईंट पर टवेरा वाहन क्र एमपी 15 बीए 1578 को रोककर 36, लाख 95 हजार रुपए जब्त किये|

टीम ने जब इस वाहन को रोका तो उस पर एक व्यक्ति था जिनका नाम पता पूछने पर वाहन चालक द्वारा अपना नाम दिनेश कुमार जैन एवं स्‍व्‍यं को गल्‍ला व्‍यापारी होना बताया एवं बताया कि मेरी सत्‍यम ट्रेडर्स के नाम से सगार मे दुकान है| तलाशी लेने पर 36 लाख 95 हजार रुपए नगद पाये गये| जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो दिनेश जैन ने आज एसबीआई गुजराती बाजार से उक्‍त रकम निकालना बताया जो सागर से बिलहरा जा रहा था। उक्त जप्त राशि के संबंध में विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews