दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, युवक की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल

दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, युवक की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल

सागर, विनोद जैन| जिले के सुरखी (Surkhi) फोरलेन के करैया तिगड्डा पर एक ऐसा सडक हादसा (Road accident) हुआ कि लोग देखकर सन्न रह गये| इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई| जबकि दो लोग गंभीर घायल हुए हैं| युवक के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजरने से शव शत विक्षत स्थिति में सड़क पर बिखर गया|

जानकारी के मुताबिक, सुरखी विधानसभा के हनौताकलां निवासी 15 बर्षीय रंजीत आदिवासी अपने जीजा लालचंद के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था, साथ में लालचंद की बहन भी बैठी थी, फोरलेन पर रोड पार करते समय लालचंद सामने से आ रहे ट्रक को नहीं देख पाया और रोड क्रॉस कर दिया| हांलाकि ट्रक चालक ने बचाने की काफी कोशिश की लेकिन पीछे बैग लेकर बैठे रंजीत का बैग ट्रक के बंफर में फंस गया जिससे तीनों हादसे का शिकार हो गये|

रंजीत के ऊपर ट्रक का पिछला टायर चढ गया | जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| वहीं शव के अनेकों टुकडे हो गये | वहीं दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए हास्पिटल भेज दिया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews