यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर कांग्रेस के हमले पर सीएम डॉ मोहन यादव का पलटवार, बोले- हम तुम्हारे ही पाप धो रहे हैं..

किसान माह सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर तत्पर है।
CM Dr Mohan Yadav Sagar

CM Mohan Yadav News : यूनियन कार्बाइड फैक्टी के कचरे को लेकर हो रही सियासत के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है, मुख्यमंत्री ने कहा – हम तुम्हारे ही पाप धो रहे हैं अब तो चुप हो जाओ, उन्होंने कांग्रेस की तत्कालीन अर्जुन सिंह सरकार के समय हुई भोपाल गैस त्रासदी और एंडरसन को भगाने में सरकार की भूमिका को लेकर भी जमकर कांग्रेस को घेरा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गढ़ाकोटा, जिला सागर में आयोजित किसान महासम्मेलन, रहस मेला एवं पशु मेला कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा मेले मिल मिलाप बढ़ाने के लिए होते हैं इससे संस्कृति का अदन प्रदान होता है आनन्द के भाव मिलते हैं और यही हमरी संस्कृति भी है, टीज त्यौहार मेले ही भारत की आत्मा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण हो रहे विकास और प्रगति के कई उदाहरण दिए, सीएम ने मेधावी बच्चों को पिछले दिनों दी स्कूटी और लैपटॉप का जिक्र करते हुए कहा ये हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि बच्च यौ र्पधें उनका उत्साह बना रहे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कांग्रेस पर बड़ा हमला किया, उन्होंने कहा कांग्रेस ने लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना योजनाओं को लार भ्रम फैलाया लेकिन देखिये ये योजनायें चल रही हैं और चलती रहेंगी, मोहन यादव ने कहा कांग्रेस गेहूं के दाम 2700 करने पर सियासत करती है अरे हमने पांच साल में इतने दाम की बात की थी लेकिन एक साल में ही हम 2600 रुपये में गेहूं खरीद रहे हिन् अगले साल तो ये 2700 रुपये प्रति क्विंटल से आगे निकल जायेगा।

पाप कांग्रेस ने किया और उसे धो हम रहे  

मुख्यमंत्री ने यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने पर सवाल कर रही कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा ये तुम्हारा ही कचरा है तुम्हारे ही पाप है जो हम धो रहे हैं, उन्होंने कहा जब भोपाल गैस काण्ड हुआ तब सरकार कांग्रेस की थी अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री थे 10 हजार लोगों की जाने गई और कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने फैक्ट्री मालिक एंडरसन को जेल में डालने के बदले उन्हें भागने के लिए हवाई जहाज दिया,  प्रदेश के साथ इतना बड़ा पाप किया ।

कांग्रेस सिर्फ वोटों की खातिर ये सब करती है 

सीएम ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोटों की खातिर ऐसा करती है उसे जनता से कोई मतलब नहीं, याद रखना चाहिए अभी चार साल कोई चुनाव नहीं है इसलिए कांग्रेस प्रदेश की जनता को कितना भी भ्रमित करने की कोशिश कर ले कोई फर्क नहीं पड़ता जनता भी जानती है कि यूनियन कार्बाइड से जुड़ा कोई भी एक्शन कोर्ट के आदेश पर ही हो रहा है इसलिए कांग्रेस के आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

श्री गणेश अष्ट विनायक देव मंदिर में पूजा-अर्चना

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गढ़ाकोटा में पीपल घाट स्थित श्री गणेश अष्ट विनायक देव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि हेतु प्रार्थना की। उन्होंने श्री गणेश संस्कृत महाविद्यालय के उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद किया उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रहली विधायक गोपाल भार्गव साथ रहे।

[dgv_vimeo_video id=”1061216091″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews