सतना में किराना दुकानदार को चूना लगाने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार, तलाश जारी

सतना जिले में किराना दुकानदार को हजारों रुपये की ठगी करने के बाद एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Satna News

Satna News : मध्य प्रदेश का सतना जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी तो कभी डकैती जैसे मामले सामने आते रहते हैं। लोग कुछ घंटों के लिए भी घर पर ताला लगाकर बाहर जाने से डरते हैं। ऐसी घटनाएं पुलिस के लिए लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इसी बीच जिले से ठगी का एक नया मामला सामने आया है।

दरअसल, यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां दो युवकों ने एक किराना दुकानदार को ठग लिया। इनमें से एक बदमाश मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानें पूरा मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो बदमाश मां शारदा किराना स्टोर्स पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके घर में बरहौ कार्यक्रम है और उन्होंने एक बोरी अरहर की दाल मांगी। लेकिन दुकानदार के पास बोरी उपलब्ध न होने के कारण उसने युवकों को यह जानकारी दी। इसके बाद युवकों ने 5 किलो अरहर दाल, 6 किलो मूंग की दाल और 20 किलो चावल तौलवाया। इसके अलावा, उन्होंने अन्य कई सामान भी लिया, जिनकी कुल कीमत 2,775 रुपये हुई। युवकों ने सामान पैक करवा लिया और उसमें से एक युवक बोरी गाड़ी में रखने चला गया। जब दुकानदार ने पैसे मांगे, तो युवक ने वापस लौटकर पैसे देने की बात कही। इस बीच उसका साथी दुकान में ही अपने दोस्त का इंतजार करने लगा। काफी देर तक युवक के वापस न लौटने पर दुकानदार योगेंद्र ने बाहर जाकर देखा। आसपास कोई भी नजर न आने पर उन्होंने दुकान में मौजूद उसके साथी से पूछताछ की। सही जवाब न मिलने पर दुकानदार ने तुरंत डायल 100 पर कॉल करके पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद युवक को गिरफ्तार कर लिया।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने पुलिस को यह जानकारी दी कि दोनों उतैली स्थित पीएम आवास कॉलोनी में रहते हैं। फिलहाल, पुलिस ने फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews