Satna News: 10 साल के मासूम की तालाब में डूबने से हुई मौत, मंत्री रामखेलावन पटेल ने परिजनों को दिया सांत्वना

Satna News: 10 साल के मासूम की तालाब में डूबने से हुई मौत, मंत्री रामखेलावन पटेल ने परिजनों को दिया सांत्वना

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां 10 साल के मासूम की तालाब में डुबने से मौत हो गई। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं, पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को रात के करीब साढ़े 8 बजे बाहर निकाला गया। फिलहाल, शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है और आज पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

अमरपाटन थाना क्षेत्र का मामला

बता दें कि मामला अमरपाटन थाना क्षेत्र का है। जब मृतक राजा दोपहर से ही घर से बाहर था। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू हुई। इस दौरान उसके कपड़े तालाब के किनारे पड़े मिले। जिससे उसके तालाब में डूबने की आशंका जताई गई। फिर आनन- फानन में पूरे गांववाले उसको ढूंढने के प्रयास किया। साथ ही, पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अमरपाटन तहसीलदार डॉ. शैलेन्द्र बिहारी शर्मा और थाना प्रभारी संदीप भारती मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव के बाहर निकाला गया।

परिजनों का रो- रो कर बूरा हाल

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत और ग्रामीण विकास तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल मौकास्थल पर पहुंच गए। साथ ही, उन्होंने मृतक बच्चे के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया। इधर, जहां सभी लोग होली खेलने की तैयारी में जुटे है। सारी प्रकार की तैयारियां कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ इस घटना ने खुशी को गम में बदल दिया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews