
Satna News : मध्य प्रदेश (MP) सरकार द्वारा लगातार लोगों की सुविधाओं को देखते हुए शासकीय योजनाएं चलाई जा रही है। जिनमें से एक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी है। जिसके तहत कुल 359 यात्री वाराणसी और अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं।जिनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के तीर्थ यात्री शामिल है। यह सभी अमरपाटन, रामनगर क्षेत्र और सतना जिले के हैं।
भारतीय रेलवे द्वारा समय-समय पर अपनी यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बहुत सारी रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती है। वहीं, मुख्यमंत्री तीर्थ योजना दर्शन योजना के तहत भी वरिष्ठ नागरिकों को समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाता है।
विधायक ने किया स्वागत
इन सभी यात्रियों का मैहर के रेलवे प्लेटफार्म विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान सभी को राम नाम का दुपट्टा, रक्त चंदन माला, तिलक वंदन करके शीतल पेयजल प्रदान किया गया। साथ ही फूलों की माला भी पहनाई गई। इसके बाद विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिरकारियों ने हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन को रवाना किया।
यात्रियों ने आभार किया व्यक्त
यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों ने कहा कि वह काफी ज्यादा खुश हैं। इसके लिए सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद दिया है। यात्रा के दौरान सभी को भगवान शिव और रामलला के दर्शन का अवसर मिलेगा, जो हम सभी के लिए सुनहरा अवसर होगा। आगे यात्रियों ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना बहुत अच्छी है। इसके लिए हम सभी उनका आभार व्यक्त करते हैं।
ये लोग रहे मौजूद
ट्रेन को रवाना करने के दौरान स्टेशन पर नायब तहसीलदार प्रेमलाल चौधरी, देवेंद्र शुक्ला, रामबाबू चौरसिया, रामलाल रावत सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने यात्रियों के बीच टिकट का वितरण किया।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

