एडीजे ने राहगीरों और श्रमिकों को बांटा गुड़-चना,पैरा लीगल वॉलेंटियर्स ने भी दिया साथ

एडीजे ने राहगीरों और श्रमिकों को बांटा गुड़-चना,पैरा लीगल वॉलेंटियर्स ने भी दिया साथ

सतना/पुष्पराज सिंह बघेल

आमतौर पर जज अंतर्मुखी माने जाते हैं व सामाजिक गतिविधियों से भी ये दूर रहना पसंद करते हैं। ऐसे में कोई जज अगर बीच सड़क प्रवासी मजदूरों को चना-गुड़ बांटते दिख जाए तो अचरज होना स्वाभाविक है। मध्य प्रदेश के सतना में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीपी मिश्रा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले राह चलते अप्रवासी मजदूरों को गुड़-चना, सत्तू और लाई-बिस्किट बांटे।

एक जज द्वारा लोगों ने प्रवासी मजदूरों को गुड़-चना, सत्तू जैसे एनर्जेटिक फ़ूड बांटते देख तो हर कोई हैरत में था। दरअसल, जज के बारे धारणा है कि वो ज्यादा समाज में लोगों से घुलते मिलते नहीं हैं। मगर आज सार्वजनिक तौर पर यूं लोगों को गुड़-चना बांटना अचरज जैसा ही था। सतना के अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश डीपी मिश्रा ने स्टेट हाइवे-11 यानि चित्रकूट रोड पर आने-जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को एनर्जेटिक फ़ूड बांटे। एडीजे डीपी मिश्रा ने बताया कि जिला विधिक प्राधिकरण के बैनर तले आने-जाने वाले प्रवासी श्रमिकों को एनर्जेटिक फ़ूड बांटा गया है। इस काम में पैरा लीगल वॉलेंटियर भी लगे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews