BJP विधायक नारायण त्रिपाठी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जन्मदिन पर की ये मांग

bjp mla

सतना, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होने कोरोना बीमारी व टीकाकरण के बाद होने वाली कई तरह की नई बीमारियों व विकृतियों के निदान के संबंध में जांच कराने और उनका समुचित उपचार मुहैया कराने की मांग की है।

कूनो नेशनल पार्क में दिखा PM Modi का खास अंदाज

अपने पत्र में उन्होने सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि ‘आपको जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शुभकामनाये देते हुए मॉं शारदा से आपके दीर्घायु होने की कामना करता हूॅं। भारत जैसे सवा अरब जनसंख्या वाले विशाल जनसमूह केे देश में आपके अथक प्रयासों से ही कोरोना जैसी बीमारी पर नियंत्रण व पूर्ण रूप से टीकाकरण हो पाया है यह आपके कुशल नेतृत्व में ही संभव है, इस हेतु आपका कोटि-कोटि धन्यवाद।’

इसके आगे उन्होने लिखा है कि ‘आपके संज्ञान में लाना चाहूॅंगा कि गत वर्षों में जो लोग कोरोना की चपेट में आये और इलाज उपरांत स्वस्थ हुए उनमें अब नई समस्यायें आ रही हैं। कोरोना से ठीक होने वाले व कोरोना टीकाकरण कराने वाले ऐसे बहुतायत लोग मानसिक अवसाद, उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं श्वसन संबंधी विभिन्न परेशानियों से जूझ रहे हैं। कोरोना मरीजों के इलाज में हाई स्टेरॉइड्स व रेमिडिशिविर जैसे इंजेक्शनों के प्रयोग से इस तरह की विकृतियों व परेशानियों होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। गॉंव-देहात के खेतीबाड़ी व मजदूरी में लगे मेहनतकश लोगों में आ रही इस तरह की परेशानियों से उनका मनोबल कमजोर हो रहा है। उपरोक्त परिस्थितियों के मामले में देश आपसे आग्रह करता है कि कोरानाजन्य बीमारियों एवं टीकाकरण से उपजी जटिलताओं के मरीजों को चिन्हित करने विशाल सर्वे व इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाकर इनके इलाज की सरकारी स्तर पर समुचित व्यवस्था करने की कृपा करें ताकि ऐसे लोगों में इन बीमारियों का भय समाप्त हो व इनका मनोबल मजबूत हो सके।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews