बीजेपी विधायक ने चुनाव आयोग को धिक्कारा, लोगों से चुनाव प्रकिया मे भाग न लेने की बात कही

बीजेपी विधायक ने चुनाव आयोग को धिक्कारा, लोगों से चुनाव प्रकिया मे भाग न लेने की बात कही

सतना, डेस्क रिपोर्ट। बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी (BJP MLA Narayan Tripathi) ने वर्तमान में हो रही चुनाव प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी के पक्ष में सरकारी अधिकारी कर्मचारी एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े…बहुचर्चित अस्पताल गबन मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार, 11 लाख रुपये नगद बरामद

शिवपुरी में एडीएम उमेश शुक्ला के द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़े किए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी के बयान ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि वर्तमान में चल रही चुनाव प्रक्रिया का कोई फायदा नहीं जब सारी प्रक्रिया का लाभ किसी एक पार्टी विशेष को पहुंचाना हो।

यह भी पढ़े…Job Alert: एनटीपीसी में निकली है कई पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें डीटेल

उन्होंने खुलेआम नाम लेते हुए कहा कि बीजेपी के पक्ष में सरकारी अधिकारी कर्मचारी जिस तरह से काम कर रहे हैं वह देखकर उन्हें बड़ा दुख होता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब चुनाव नहीं होना चाहिए बल्कि विधानसभा की तरह हा की जीत हुई, ना की हार हुई प्रक्रिया का पालन करते हुए किसी दल विशेष को सर्टिफिकेट दे देना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके इलाके में सक्षम अधिकारी व कर्मचारी बीजेपी को वोट दिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े…उज्जैन के साइंस कॉलेज ने बढ़ाया MP का मान, हासिल की NAAC की सर्वोच्च रैंक

उन्होंने देश की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए कि दो मिनट में जब सरकार गिरा दी जाती है और दो मिनट में बना दी जाती है, वही हाल अगर पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव में होगा तो चुनाव का मतलब क्या है। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि धनाढ्य प्रत्याशी चुनाव में शराब बांटते, साड़ियां बांटते नजर आते हैं, लेकिन प्रशासन उन पर कोई कार्यवाही नहीं करता है, और इसीलिए चुनाव आयोग पर भी धिक्कार है।

[dgv_vimeo_video id=”729642203″]

यह भी पढ़े…Video : दुकान में आने जाने वालों के साथ ये डॉगी करता है कुछ ऐसा, ठिठक जाते हैं लोग

हिंदुस्तान या प्रदेश के लोगों को अब चुनाव में भाग नहीं लेना चाहिए। नारायण त्रिपाठी के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के मीडिया सेल के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट में लिखा है कि “भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के बेबाक बोल। जिम्मेदार अधिकारी भाजपा के एजेन्ट बन कर काम कर रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए घातक है।”

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews